Connect with us

Education

किरण बाल भारती स्कूल के स्टाफ व विधार्थियों ने बांधे पक्षियों के लिए परिन्डे |

Avatar photo

Published

on

किरण बाल भारती

किरण बाल भारती सी. सै. स्कूल गोविन्दपुरा ,कालवाड़ रोड़, ( JAIPUR )

गोविन्दपुरा :- बाल भारती सी. सै. स्कूल गोविन्दपुरा में स्टाफ साथी व विधार्थियों ने गर्मी के बढ़ते तापमान को देख पक्षियों के लिए पानी व दानो के लिए परिन्डे बांधे | संस्था निदेशक श्री कर्मवीर सिंह बेनीवाल ने सबसे पहले एक परिंडा बांध कर शुरुआत की | किरण बाल भारती के संस्था प्रबन्ध निदेशक श्री कर्मवीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि स्कूल के विधार्थियों के द्वारा पक्षियों के लिए परिन्डे बनाने की प्रतियोगिता रखी गई जिसमे विधार्थियों के द्वारा अलग – अलग प्रकार के सुंदर सुंदर परिन्डे बनाये गए जिसमे से सबसे बढ़िया परिन्डे बनाने वाले विधार्थियों को सम्मानित किया गया |

Read Also:- Tribute to mother power MPS International.


विद्यालय में विधार्थियों के लिए इस प्रकार की अलग – अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है | जिससे विधार्थियों की क्रिएटिविटी को बढाया जा सके |दिन-प्रतिदिन गर्मी का तापमान बहुत ज्यादा हो रहा है जिससे इंसानों के साथ साथ पशु पक्षी भी काफी परेशान है | गर्मी को देखते हुए हर साल की भाती इस वर्ष भी स्टाफ साथी व विधार्थियों के द्वारा पानी व दानो के लिए परिन्डे बांधे गए |इसमें रोज बच्चो के द्वारा स्टाफ साथियों की निगरानी में दाना व पानी डाला जाता है |  

Advertisement
Exit mobile version