Connect with us

Gallery Post

सेंट जेवियर स्कूल में थैंक्सगिविंग युकेरिस्टिक मास का आयोजन

Avatar photo

Published

on

                                                                    

                                       

 

 सेंट जेवियर स्कूल में थैंक्सगिविंग युकेरिस्टिक मास का आयोजन

Advertisement

जयपुर, 17 फरवरी। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर आज शाम स्कूल ग्राउंड में ‘थैंक्सगिविंग युकेरिस्टिक मास‘ आयोजित किया गया। भारत और नेपाल के अपोस्टोलिक नूनशिओ, हिज ग्रेस साल्वेटोर पेन्नाचिओ ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर आर्कबिशप विलियम डीसुजा (पटना के आर्चडायोसिस), बिषप ओसवाल्ड लुईस (जयपुर के डायोसिस), बिषप पायस थाॅमस डिसुजा (अजमेर के डायोसिस), बिषप इग्नेसिस मेंजि़स (अजमेर के डायोसिस), फादर वर्कीे पेरेक्कट, एसजे (दिल्ली जेसुइट प्रोविंस के प्रोविंशियल) और फादर जोस वादासरी, एसजे (पटना जेसुइट प्रोविंस के प्रोविंशियल) भी उपस्थित थे। इस दौरान स्कूल के रेक्टर फादर ग्लेन मेंजि़स, प्रिंसिपल फादर जॉन रवि एसजे और अन्य जेसुइट पादरी भी शामिल थे ।

हिज होलीनेस द पोप एवं वेटिकन के प्रतिनिधि हिज ग्रेस पेन्नाचिओ ने सेंट जेवियर्स स्कूल को सफलता का आशीर्वाद देने के लिये ईष्वर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आषा प्रकट की कि यह स्कूल भविष्य में भी बच्चों को ज्ञान एवं बुद्धिमता प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जेसुइट ने काफी योगदान दिया है।
बिषप ओसवाल्ड लुईस ने कहा कि सेंट जेवियर्स स्कूल के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर भारत और नेपाल के अपोस्टोलिक नूनशिओ का शामिल होना सबसे यादगार अवसरों में से एक है। उन्होंने बताया कि यह उनकी गुलाबी शहर की पहली यात्रा है।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में प्रार्थनाएं एवं हिम्स गाए गए। इससे पूर्व, विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसमें बड़ी संख्या में अभिवावक और एलुमनी सदस्य भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे कल सांय 5 बजे वर्ष भर चलने वाले प्लेटिनम जुबली सेलीब्रेषन का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ करेंगी।

 

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version