Connect with us

Jaipur

जयपुर की डॉ. प्रणु शुक्ला को मिला – सावित्री बाई फुले सम्मान

credent tv

Published

on

जयपुर की डॉ. प्रणु शुक्ला को मिला - सावित्री बाई फुले सम्मान

डॉ. प्रणु शुक्ला –

जयपुर : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती के अवसर पर सावित्रीबाई फुले ऑर्गेनाइजेशन फॉर एकेडमिक रिसर्च एंड सोशल डेवलपमेंट, राजस्थान एवं सेंट विलफ्रेड गर्ल्स कॉलेज जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस की मुख्य अतिथि नॉटिंघम यूके की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जय वर्मा व राजस्थान सामाजिक उत्थान बोर्ड की अध्यक्षा डॉ अर्चना शर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों ने जयपुर की युवा आलोचक एवं लेखिका राजस्थान उच्च शिक्षा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रणु शुक्ला को सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया ।