Connect with us

Art

सूना हो गया मन का साज…. स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की देह पंचतत्वों में विलीन

Avatar photo

Published

on

Lata Mangeshkar

सुरों की देवी भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। तब भारत में ब्रितानी हुकूमत का राज था और इंदौर एक स्टेट हुआ करता था । सात दशकों के करियर में भारतीय संगीत उद्योग में उनके अतुलनीय योगदान ने उन्हें नाइटिंगेल ऑफ इंडिया, वॉयस ऑफ द मिलेनियम और क्वीन ऑफ मेलोडी जैसी सम्मानजनक उपाधियाँ दी।

Lata Mangeshkar

उन्होंने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए, हालांकि मुख्य रूप से उन्होंने हिंदी, बंगाली और मराठी में ही गाने गाये । 1989 में उन्हें भारत सरकार द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी के बाद यह सम्मान पाने वाली केवल दूसरी महिला गायिका हैं। फ़्रांस ने उन्हें 2007 में अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया।

उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार, चार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व पुरस्कार, दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ढेरों अन्य कई पुरस्कार मिलें। 1974 में, वह लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय पार्श्व गायिका थीं।

Advertisement