Connect with us

Art

Bollywood सुपरहिट तरानों पर बिखरा उम्दा लिबासों का जलवा

Avatar photo

Published

on

Bollywood superhit

Credent TV / बॉलीवुड सुपर स्टार्स बर्थडे म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम

Bollywood | अजीम अदाकार राजकपूर, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेन्द्र पर फिल्माए और खुदा के नूर गायक मो.रफी व किशोर कुमार के गाए सुपरहिट तरानों की खुशबू से महाराणा प्रताप सभागार महक उठा। मौका था bollywood सुपर स्टार्स बर्थडे म्यूजिकल नाइट का, जिसमें एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपने सुरीले तरन्नुम से सुपरहिट तरानों को पेश कर दानिशमंद श्रोताओं के दिलों को छू लिया।

नेहा अस्थाना मीणा के कलेक्शन ने बिखेरी आभा

वहीं कार्यक्रम के दौरान मंच पर आगमन कोट्योर की फाउंडर नेहा अस्थाना मीणा के लखनवी चिकनकारी कलेक्शन की आभा भी बिखरी। इसमें फ्यूजन ग्रुप की मॉडल्स ने लियाकत व पूनम चन्द्रा की दिलकश मेडले प्रस्तुति पर आकर्षक रैम्पवॉक से न्यू ट्रेंड लुक के लखनवी चिकनकारी लिबासों का जलवा बिखेरा। शोस्टॉपर मिस राजस्थान-2021 मानसी राठौड़ का खास आकर्षण रहा। शो के कोरियोग्राफी योगेश मिश्रा व मेकओवर सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट दीपाली चुघ का रहा, जिसे भरपूर सराहना मिली।

Advertisement


इसके अलावा मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री अवॉर्डी अर्जुन प्रजापति के हुनरमंद बेटे मुकेश अर्जुन प्रजापति अपने लाइव डेमो में bollywood सुपरस्टार राजेश खन्ना का क्ले मॉडल में अक्स बनाकर माहौल को रोमांच से भर दिया। इस मौके पर बाल राइटर अनय सक्सेना को उनकी तीसरी पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया। अनय को शहर के मशहूर शायर लोकेश कुमार सिंह, सीज्जलीन सीजर्स के ओनर वनीश चुघ व अभिषेक सिनेमेटिक्स फिल्म प्रॉडक्शन के ओनर अभिषेक ने किया।

लियाकत अली व पूनम चन्द्रा समेत कई कलाकारों ने पेश किए गीत
कार्यक्रम की शुरुआत सारेगम फेम सिंगर लियाकत अली ने भजन रचना आना है तो आ राह में…. से की। इसके बाद कलाकार पूनम चन्द्रा ने इक अजनबी हसीना से….को सुर, लय और ताल में पेश माहौल में bollywood म्यूजिक की मेलॉडी का सुरूर भर दिया। कार्यक्रम में केपी सक्सेना ने ओ मेरे शाही खुबा ओ मेरी जाने जनाना…, हरजिन्दर सिंह रंधावा ने कौन है जो सपनों में आया…, नरेन्द्र वाघले ने ए मेरे दिल कहीं और चल… और मुक्ता चढ्ढा ने पिया तू अब तो आजा… जैसे गीत पेश किए। संगत कलाकारों में की बोर्ड पर एस.बबलू, ढोलक पर नजाकत खान, आक्टोपेड पर अल्ताफ हुसैन, गिटार पर अंशु सक्सेना ने प्रभावी संगत की। संचालन एंकर शिखा पारीक ने किया।

कार्यक्रम में सोश्यल एक्टिविस्ट सुधीर माथुर, यूथ हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर कृष्ण उपाध्याय, अभिषेक सिनेमेटिक्स फिल्म प्रॉडक्शन के ओनर अभिषेक, राजस्थानी फिल्म के स्टार राज जांगिड़ और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक दर्शकों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया गया। गौरतलब है कि अभिनेता राजकपूर, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेन्द्र और प्लेबैक सिंगर मो.रफी का जन्म दिन दिसम्बर में आता है। इन्हीं बॉलीवुड की अजीम फनकार को अदाकारों का हैप्पी बर्थडे गीतों के जरिए सेलिब्रेट किया गया।